कभी आपने सोचा आखिर पेट्रोल पंप को डीजल पंप क्यों नहीं बोलते? क्यों है ये भेदभाव…..

Petrol Pump : आप लोग अक्सर पेट्रोल पंप पर जाते हैं और अपनी गाड़ी या बाइक में पेट्रोल, डीजल या CNG भरवाते है। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि हम कारों में डीजल भी भरवाते है तो इसे केवल पेट्रोल पंप (Petrol Pump) का नाम ही क्यों दिया गया है।

यह बात अक्सर लोगों के दिमाग में आती रहती है लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं है। आखिर पेट्रोल पंप को पेट्रोल पंप ही क्यों कहा जाता है, इसे डीजल पंप क्यों नहीं कहा जाता है?

अगर इसे डीजल पंप नहीं कहते तो सीएनजी पंप भी क्यों नहीं कहते हैं? अधिकतर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस पेट्रोल पंप का नाम ही क्यों दिया गया है?

पेट्रोल पंप को क्यों कहते है पेट्रोल पंप

आपको बता दे कि कच्चे तेल यानी पेट्रोलियम से पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी कई सारी चीजें बनती है। इस वजह से शायद इसे पेट्रोल पंप (Petrol Pump) का नाम दिया गया है। इसलिए लोगों ने इसे पेट्रोलियम पंप के बजाय पेट्रोल पंप ही कहना शुरू कर दिया।

भारत और अन्य देशों में इसका मतलब

भारत में अधिकतम लोग पेट्रोलियम पंप को पेट्रोल पंप कहते हैं। लेकिन भारत के अलावा अन्य देशों में से क्या कहा जाता है? दूसरे देशों में पेट्रोलियम पंप को फ्यूल पंप, डीजल फ्यूल पंप, गैसोलीन पंप, पेट्रोल पंप और गैस पंप, ये सब नाम अलग-अलग देशों के लोगो द्वारा बोले जाते हैं। लेकिन अगर देखा जाए तो पेट्रोल पंप का नाम फ्यूल मशीन भी हो सकता है, क्योंकि इससे किसी व्हीकल में Petrol, Diesel, CNG Carrossine आदि भरे जाते है।

क्या होता है डीजल पंप?

डीजल पंप का मतलब इंजेक्शन पंप होता है जो सिलेंडर में डीजल भरता है। लेकिन फ्यूल पंप एक अलग मशीन है जो सामान्य रूप से आईसी इंजन के साथ जुड़ी होती है। अलग-अलग देशों में पेट्रोल पंप को अलग-अलग नाम दिए गए है।

जैसे अमेरिका में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) को गैस पंप या फ्यूल डिस्पेंसर, ऑस्ट्रेलिया में गैस पंप, फिनलैंड, जर्मनी और फ़्रांस में इसे फ्यूल पंप के अलावा इसे डीजल पंप भी कहते है। एशिया और यूरोपियन देशों में इसे पेट्रोल पंप या गैसो लीन पंप कहा जाता है।