क्या आप भी Passport और Visa लेकर हैं कन्फ्यूज? यहां समझें दोनों में क्या है अंतर…

Passport & Visa : विदेश में घूमना किसे पसंद नहीं होता है। अगर कोई विदेश में घूमने की बात करें तो ही दिमाग में कई तरह के सवाल आने लगते है। इन्हीं सवालों में पासपोर्ट और वीजा से जुड़े हुए सवाल भी मन में आते हैं। कई लोग पासपोर्ट और वीजा को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं, इसलिए आज हम इन दोनों के बीच अंतर बताने वाले हैं। जिन्हें इनकी सही जानकारी नहीं होती वो कई तरह की अटकले लगाने लगते है।

क्या है पासपोर्ट?

विदेश में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट सबसे जरूरी माना जाता है और यह नागरिकता के बारे में भी बताता है। यह विदेश मंत्रालय की तरफ से पासपोर्ट एक्ट के तहत जारी किया जाता है। मुख्य रूप से पासपोर्ट 3 तरह के होते है। पहला- साधारण पासपोर्ट, दूसरा- डिप्लोमेटिक पासपोर्ट और तीसरा- आधिकारिक पासपोर्ट।

  • साधारण पासपोर्ट आम जनता के लिए होता है जिसके लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। ये नीले रंग का होता है।
  • डिप्लोमेटिक पासपोर्ट सरकार द्वारा उन अधिकारियों के लिए नियुक्त किया जाता है जो सरकारी काम के लिए विदेश में जा रहे हैं। ये लाल रंग के होते है।
  • आधिकारिक पासपोर्ट सरकार ज्यादातर ऐसे अधिकारियों को देती है जो विदेश में नियुक्त किए जाते है। इसका रंग सफेद होता है।

पासपोर्ट के बिना वीजा मुमकिन नहीं

पासपोर्ट में व्यक्ति का नाम, फोटो, नागरिकता, माता-पिता और जेंडर का जिक्र होता है। इसलिए विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट जरूरी है। अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो किसी भी देश के लिए आप वीजा का आवेदन नहीं कर सकते।

क्या होता है वीजा?

एक प्रकार से किसी दूसरे देश में एंट्री पाने के लिए आधिकारिक दस्तावेज जरूरी है, जिसे वीजा कहा जाता है। इसे एक तय समय सीमा के लिए जारी किया जाता है। इसका मतलब जितने दिन का वीजा होता है उतने दिन ही आप उस देश में रुक सकते है। इसके बाद आपको वो देश छोड़ना होगा। हालांकि वीजा अलग-अलग प्रकार के होते है।

कुछ देशों में जाने के लिए वीजा का आवेदन करना पड़ता है। लेकिन कुछ देश ऐसे है जो आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते है। इसका मतलब वहाँ जाने के बाद आपको वीजा मिलता है। जबकि कुछ देश वीजा के लिए स्क्रीनिंग और टेस्ट लेते है। जैसे कि अमेरिका जाने के लिए आपको वीजा के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा।