Red Light Area : ये है भारत के 10 सबसे बड़े रेड लाइट एरिया, जहां होता है ‘जिस्म’ का सौदा….

Red Light Area : आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत की 10 ऐसी जगह बताने वाले हैं जहां पर जिस्मफरोसी का धंधा चलता है। आइये जानते है भारत के इन 10 सबसे बड़े रेड लाइट एरिया के बारे में….

सोनागाछी, कोलकाता : देश के पूर्वी भाग में स्थित कोलकाता के सोनागाछी को एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है। जानकारी के अनुसार यहां कई बहु मंजिला इमारतें हैं जहां पर लगभग 11,000 वेश्याएं देह व्यापार में लिप्त है। उत्तरी कोलकाता के शोभा बाजार के समीप स्थित चित्तरंजन एवेन्यू में स्थित इलाके में वेश्‍यावृत्ति से जुड़ी महिलाओं को बाकायदा लाइसेंस दिया गया है।

कमाठीपुरा, मुंबई : फिल्मों, फैशन और माया नगरी के नाम से मशहूर मुंबई में कमाठीपुरा नाम का एक इलाका है जहां पर भारत का सबसे प्रमुख और चर्चित रेड लाइट एरिया है। इसे एशिया का सबसे पुराना रेड लाइट एरिया बताया जाता है। इस एरिया का निर्माण सन 1795 में पुरानी मुंबई के समय हुआ था।

बुधवार पेठ, पुणे : महाराष्ट्र में पुणे के बुधवार पेठ का रेड लाइट एरिया भी प्रमुख माना जाता है। इस एरिया में बहुत सी नेपाली लड़कियां देह व्यापार करती हैं।

मीरगंज, इलाहाबाद : इलाहाबाद में गंगा जमुना और सरस्वती का त्रिवेणी संगम है जो पूरे भारत में वैसे ही बदनाम है। लेकिन इलाहाबाद के मीरगंज इलाके में करीब डेढ़ सौ साल पुराना रेड लाइट एरिया भी है। यहां पुराने बाजार की गलियों में आपको वेश्यावृत्ति का धंधा चलता हुआ दिखाई देगा। कभी पूरे देश में शिक्षा का केंद्र रहा इलाहबाद यहां स्थित मीरगंज इलाके में स्थित कोठे के लिए भी प्रसिद्ध है।

जीबी रोड़, दिल्ली : राजधानी दिल्ली में स्थित जीबी रोड का पूरा नाम गारस्टीन बस्टिन रोड़ है। यहां पर दिल्ली का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। लेकिन इसका नाम 1965 में बदलकर श्रद्धानंद मौर्य मार्ग कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार मुगल काल में यहां प्रमुख पांच कोठे हुआ करते थे। अंग्रेजों ने इन पांचो इलाकों को एक साथ मिलकर इसका नाम जीबी रोड कर दिया।

चतुर्भुज स्थान मुजफ्फरपुर : बिहार का मुजफ्फरपुर इलाका रेड लाइट एरिया के नाम से प्रसिद्ध है। इसे उत्तरी बिहार का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया बताया जाता है।

गंगा-जमुना, नागपुर : नागपुर: नागपुर में इतवारी इलाके में गंगा-जमुना इलाका है, जहां वेश्‍यावृत्ति चलती है। यह इलाका देह व्‍यापार के लिए पूरे नागपुर में फेमस है।

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के सिंधिया राज परिवार के राज में आने वाले ग्वालियर में रेशमपुरा एक बड़ा रेड लाइट एरिया है। यहां पर विदेशी लड़कियों के साथ मॉडल्स और कॉलेज गर्ल्स भी शामिल है। यहाँ पर कॉलेज गर्ल्स के लिए बाकायदा ऑफिस खोले जाते है।

कबाड़ी बाजार, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में कबाड़ी बाजार एक पुराना रेड लाइट एरिया है। अंग्रेजों के जमाने से यहां पर देह व्यापार होता है। यहां पर अधिकतर नेपाली लड़कियां जिस्म का व्यापार करती है।

शिवदासपुर, वाराणसी : वाराणसी प्राचीन शहरों में से एक है जो हिंदुओं के लिए पवित्र स्थान माना जाता है लेकिन पुराने जमाने से यहां पर देह व्यापर भी होता आ रहा है। यहां की दालमंडी और शिवदासपुर जैसे इलाके सालों पुराने देह व्‍यापार की मंडिया हैं। शिवदासपुर वाराणसी रेलवे स्‍टेशन से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर स्थित इलाका यहां के रेडलाइट इलाके के रूप में फेमस है।