Lease or Rent : आखिर लीज और रेंट में क्या है अंतर? जानें – आपके लिए कौन-सा है बेस्ट ऑप्शन…

Lease or Rent : आप लोगों ने कभी ना कभी लीज और रेंट के बारे में तो जरुर सुना होगा। आज भी अधिकतर लोगों को इन दोनों में अंतर नहीं पता है। कई सारे लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं। इसलिए आज हम आपको लीज और रेंट में अंतर बताने वाले हैं। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि इन दोनों में से कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर रहेगा? वहीं इन दोनों में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।

बता दे कि रेंट एग्रीमेंट 11 महीने के लिए होता है और 11 महीने बाद इसे आपको रिन्यू करवाना होता है। दूसरी तरफ लीज एग्रीमेंट कई सालों के लिए होता है। यह भी एक तरह का एग्रीमेंट होता है जो अधिकतम 99 साल तक हो सकता है।

99 साल के बाद आप इसे चाहे तो आगे बढ़ाने के लिए रिन्यू करवा सकते हैं। आम भाषा में लीज एग्रीमेंट को पट्टा भी कहा जाता है। लीज और रेंट एग्रीमेंट में कई तरह की शर्तें और नियम होते हैं। लीज में आपको मेंटेनेंस भी देना होता है।

लीज और रेंट में क्या अंतर?

आपको बता दे कि अगर लीज एग्रीमेंट खत्म होता है तो वह अपने आप ही मालिक के पास चला जाता है। अगर आपका लीज एग्रीमेंट 12 महीने में रजिस्टर नहीं होता है तो वह अमान्य हो जाता है। लेकिन जो रेंट एंग्रीमेंट होता है उसमे प्रॉपर्टी का मालिक मकान मालिक ही होता है। मकान मालिक रेंट एग्रीमेंट की शर्तों में बदलाव भी कर सकता है। अगर रेंट एग्रीमेंट रजिस्टर न हो तो भी वह मान्य रहता है।

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति लीज पर प्रॉपर्टी लेता है तो वह उसे खरीद भी सकता है। लीज पर ली गई प्रॉपर्टी को खरीदने का ऑफर हमेशा उसके पास रहता है। वह लीज में जमा किये गए पैसों के बाद बाकी बचे राशि से प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। लेकिन इस तरह का ऑफर रेंट पर नहीं मिलता है।

लीज और रेंट में कौनसा है बेस्ट ऑप्शन?

लेकिन अब मुख्य सवाल यह है कि लीज और रेंट में से कौन सा विकल्प आपके लिए बेस्ट रहेगा? इसलिए अगर आप किसी रिहायशी घर में रहना चाहते हैं और हर महीने किराया देना पसंद करते हैं तो आप रेंट पर प्रॉपर्टी ले सकते हैं।

लेकिन अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप लीज पर प्रॉपर्टी ले सकते हैं। लीज पर ली गई प्रॉपर्टी को बार-बार रिन्यू कराने का झंझट भी नहीं रहता। लीज लेते समय आपको इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि आप एकमुश्त पैसा लगा सकते हैं या नहीं। आप अपनी वित्तीय स्थिति के हिसाब से ही इनमें से कोई एक ऑप्शन सिलेक्ट करें।