मोदी सरकार की नई स्कीम! Free में मिलेगा 1.2 लाख रुपये का इंश्योरेंस, जानें – कैसे मिलेगा लाभ….

Free Insurance :  भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को साल 2018 में शुरू किया था। इस योजना के तहत देश के गरीब और वंचित वर्गों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। दरअसल, यह भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत के आधारभूत स्वास्थ्य सेवाओं को मुफ्त और सस्ता कराया गया है।

ताकि ऐसे व्यक्ति जो गरीब परिवार से आते हैं या जिन्हें उच्च गुणवत्ता के स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती है ऐसे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है। भारत के गरीब वर्ग के लोगों को आरोग्य भारत नामक योजना के तहत स्वास्थ्य और चिकित्सा की योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

इसके अलावा इस योजना में घातक रोग का उपचार भी शामिल किया है। दरअसल इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वह बेहतर चिकित्सा ले सके। हालांकि यह योजना केवल उन्हीं लोगों को मिलती है जिनकी वार्षिक आय 1.2 लाख रुपए प्रति वर्ष या उससे कम रहती है।

राज्य सरकार, केंद्र सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी को यह योजना नहीं मिलती है। वहीं पेंशन लेने वाले व्यक्तियों को भी यह सुविधा नहीं मिलती है।  जिनकी पेंशन ₹10000 प्रति महीने से ज्यादा होती है। आयकर दाखिल करने वाले व्यक्ति को भी इन सुविधाओं से वंचित रखा जाता है।

इसके अतिरिक्त यह योजना उन लोगों को नहीं मिलती है जिनकी वार्षिक आय 1.02 लख रुपए प्रति वर्ष से ज्यादा है।  दरअसल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 1350 से अधिक बीमारियों का मुक्त इलाज किया जाता है। जिनमें सरकार 5 लाख रुपए तक का प्रति परिवार प्रति वर्ष स्वास्थ्य बीमा कवरेज देती है। इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने के बाद मरीज को बिना कोई पैसे दिए इलाज मिलता है। यह योजना भारत सरकार ने देश के गरीब और वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए शुरू की है।