Weekly Gold Price : औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, चांदी भी हो गई सस्ती, रेट देखकर हो जाएंगे खुश!

Weekly Gold Price : सोने-चांदी का यह कैसा बाजार है, जहां भाव का पता नहीं चलता। यह समय के साथ बढ़ता-घटता रहता है। इस त्योहारी सीजन के बाद सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट आई है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि सोने की कीमत में अभी और बदलाव आएगा। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आइए इस लेख में जानते हैं सोने और चांदी के ताजा भाव।

सोने और चांदी की कीमत

आज सोमवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2024 डिलिवरी वाला सोना गिरावट के साथ 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। शुक्रवार शाम को सोना 61,719 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 5 अप्रैल 2024 डिलिवरी वाला सोना आज गिरावट के साथ 62150 रुपये पर खुला। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 5 मार्च 2024 डिलिवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 72,539 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। वहीं 3 मई 2024 डिलिवरी वाली चांदी आज 73,659 रुपये के स्तर पर खुली।

सोना वैश्विक रेट

सोमवार सुबह भी सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.12 फीसदी या 2.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2012.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आ रहा है. वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1996.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

हाल ही में बढ़ी थी कीमतें

पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। त्योहारी सीजन के कारण सोने की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई थी। सोने की कीमत करीब 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। हालांकि, अब इनमें गिरावट देखी जा रही है।