Electric Car पर बंपर डिस्काउंट! 4 लाख सस्ती मिल रही Mahindra XUV400 EV, जानें- विस्तार से…

Mahindra Electric Car : अब साल 2023 खत्म होने वाला है और इस गुजरते हुए सालके मौके पर कार निर्माता कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इनमे सबसे ज्यादा छूट Mahindra XUV400 EV पर मिल रहा है पूरे 4.2 लाख रुपये का। जानकारी के अनुसार महिंद्रा अपनी EL Trim कार पर ये छूट दे रही है। वहीं Hyundai Kona पर भी आपको 3 लाख रुपये की छूट मिल रही है।

वहीं, MG Zs EV पर 1 लाख और MG Comet EV पर 65000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV और लग्जरी Hyundai Ioniq5 पर इस समय कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं मिल रहा है। आपको बता दें इन डिस्काउंट ऑफर में एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और अन्य छूट शामिल है।

Mahindra XUV400 EV

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मौजूद महिंद्रा कंपनी की यह शानदार SUV है। अब अगले साल इसके अपडेटेड वर्जन को भी पेश करने की तैयारी की जा रही है। बाजार में मौजूद इस इलेक्ट्रिक SUV की एक्स शोरूम प्राइस 15.44 लाख रुपये है। इस SUV में आपको 34.5kWh और 39.4kWh के दो बैटरी सेटअप मिलेंगे। 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध इस इलेक्ट्रिक SUV में 378 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

एक बार फुल चार्ज होने पर ही है गाड़ी आपको 456 किलोमीटर की रेंज देगी। इस 5 सीटर कार के टॉप मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 19.39 लाख रुपये बताई जा रही है। 50 kW DC फास्ट चार्जर से यह कार 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है वहीं, 7.2 kW AC चर्जार से यह 6.5 घंटे में फुल चार्ज होती है।

Hyundai Kona

Hyundai कंपनी की सुपर स्मार्ट कार आपको सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर क्यो रेंज देगी। इस 5 सीटर कार में 5 कलर ऑप्शन मौजूद है और इसमें 39.2 kWh की बैटरी दी जाती है, जो कि 136 PS की पावर और 395 Nm पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसमें आपको 332 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसके बेस मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 23.84 लाख रुपये है।

यह कार 50kW DC फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बात करें तो MG Comet EV की तो इस कार का बेस मॉडल 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते है।