Post Office RD : समय से पहले पैसा निकालने पर होता है ये बड़ा नुकसान, जान लीजिए…

Post Office RD : सरकार द्वारा हर 3 महीने से स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दर रिवाइज की जाती है और इसमें बढ़ोतरी या कमी भी की जा सकती है। लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक की तिमाही के लिए Post Office RD की ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है।

अब सरकार ने 5 साल तक की Post Office RD पर मिलने वाले ब्याज की दर को 6.5% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है। अब लोगों को 1 अक्टूबर 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक 5 साल की Post Office RD पर 6.7% ब्याज दिया जायेगा। लेकिन क्या आपको पता है कि समय से पहले RD में से पैसा निकालने पर आपको नुकसान भी होता है?

जाने क्या है इसके नियम

वैसे तो नियमों के हिसाब से किसी भी Post Office RD की मेच्योरिटी डेट कम से कम 5 साल की होती है। लेकिन आप चाहे तो इसे 3 साल बाद भी बंद कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दे कि अगर आप इसकी मेच्योरिटी डेट यानी 5 साल से एक दिन पहले भी बंद करते हैं तो आपको जमा राशि पर 6.7% ब्याज नहीं दिया जायेगा। ऐसे में आपको Post Office RD पर सिर्फ 4 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है।

RD अकाउंट एक्सटेंड करने के नियम

लेकिन अगर आप 5 साल बाद भी अपनी RD को आगे बढ़ाना चाहते है तो आपको Post Office में जाकर इसके लिए आवेदन करना होगा। इस पर आपको वही ब्याज मिलेगा जो खाता खोलते समय दिया गया था।

5,000 के निवेश पर इतना ब्याज

अगर आप Post Office RD में हर महीने 5,000 रुपये निवेश करते है तो ये राशि एक साल में 60,000 रुपये और 5 साल में 3 लाख रुपये हो जाती है। इस पर आपको 6.7% की दर से 56,830 रुपये ब्याज मिलेगा यानी कुल 3,56,830 रुपये मिलेंगे।

लेकिन अगर आप हर महीने 3,000 रुपये निवेश करते है तो 5 साल में आपकी जमा राशि 1,80,000 रुपये हो जाएगी जिस पर आपको 6.7% की दर से 34,097 रुपये ब्याज के मिलेंगे। इसका मतलब आपको कुल 2,14,097 रुपये मिलेंगे।

3 महीने बाद होती है ब्याज दर की समीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Post Office RD पर जो ब्याज मिलता है उस पर 10% TDS काटा जाता है। यदि आपको RD पर एक महीने का ब्याज 10,000 रुपये से ज्यादा मिलता है तो TDS काटा जायेगा।