क्या आप जानते हैं Petrol Pump पर फ्री मिलती है ये सुविधाएं, नहीं जानते हैं तो जान लीजिए

Petrol Pump Service : आप भी कई बार गाड़ी या बाइक में डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जरूर गए होंगे। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल भरा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पेट्रोल पंप पर इनके अलावा कुछ सुविधा आपको फ्री में दी जाती हैं? चाहे फिर आप गाड़ी में फ्यूल डलवा रहे हो या नहीं।

आपको बता दे पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने से पहले उसे अपने यहाँ इन 6 मुफ्त सुविधाओं की व्यवस्था करनी पडती है।अगर आपको पेट्रोल पंप पर इनमें से कोई सुविधा नहीं मिलती है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। आइये जानते है इन फ्री सुविधाओं के बारे में….

फ्री हवा : अगर आप पेट्रोल पंप पर जा रहे हैं तो अपनी गाड़ी में फ्री हवा भी भरवा सकते हैं और इसके लिए आपको पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए एक कर्मचारी नियुक्त करना जरूरी है।

पीने का पानी : इसके अलावा पेट्रोल पंप पर आप साफ पानी भी पी सकते है। पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के लिए आपको यह सुविधा मुफ्त में देना जरूरी है।

टॉयलेट की सुविधा : हर पेट्रोल पंप पर पुरुष, महिला और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होना जरूरी है। उसके लिए जरूरी नहीं कि आप गाड़ी में फ्यूल भरवाएं। इस सुविधा का लाभ भी आपको फ्री में दिया जाता है।

फोन की सुविधा : अगर आप किसी इमरजेंसी में फंस गए हैं तो आपको पेट्रोल पंप पर फोन की फ्री सुविधा दी जाती है और आप कॉल करके अपने परिवार या पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। यहां पर आपको लैंडलाइन और मोबाइल दोनों तरह की सुविधा मिलेगी।

फर्स्ट ऐड किट : पेट्रोल पंप पर फर्स्ट ऐड किट होना भी जरूरी है जिसमें पट्टी, ऑइंटमेंट के साथ में पेनकिलर और पेरासिटामोल भी होनी चाहिए। इसका इस्तेमाल आप आपात स्थिति में कर सकते है।

फायर एक्सटिंगविशर : इसके अलावा हर पेट्रोल पंप पर एक फायर एक्सटिंगविशर होना भी सबसे जरूरी है। ये ज्यादा मात्रा में पेट्रोल पंप पर रखे जाते है ताकि कहीं भी आसपास आग लगने पर इसे बुझाया जा सके। इसके लिए आपको कोई नहीं रोकता है और इसके लिए आपको एक ऑपरेटर भी मिलेगा।