1 दिसंबर से बदल गए ये 5 नियम – अब आपके जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

डेस्क : साल 2022 का आखिरी महीना शुरू हो गया है। हर महीने की तरह इस महीने के 1 तारीख यानी आज से कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इन बदलाव में सीएनजी और एलपीजी की कीमतें और पेंशन को लेकर अपडेट आदि शामिल है। इसके अलावा भी कई आवश्यक चीजों में बदलाव किए गए। देश में यात्रा के लिए सबसे बेहतर साधन ट्रेनों की टाइमिंग में भी बदलाव हो सकती है।

सबसे पहले बात करते हैं पेंशन की तो पेंशन लाभार्थियों के लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर थी। अब आज 1 दिसंबर है। ऐसे में इनके लिए कुछ सोचा जाएगा यदि समय अवधि बढ़ाया जाता है तो जल्द से जल्द लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर देना होगा नहीं तो लाभार्थियों की पेंशन रुक जाएगी।

इस महीने ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड की वजह से कोहरा से बचने के लिए कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव और कईयों को रद्द कर दिया जाता है। ऐसे में इस एक तारीख से रेलवे ने साल 2023 तक करीब 50 ट्रेनें रद्द की है। बता दें कि हर महीने की 1 तारीख को कई अन्य बदलाव के साथ सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव देखा जाता है। पिछले कई महीनों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एक खास बदलाव और हो सकते हैं जो एटीएम को लेकर है। दरअसल आज से पीएनबी के एटीएम से पैसे विड्रॉल करने के नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं। अब आपको मशीन में कार्ड डालने पर फोन के माध्यम से एक ओटीपी मिलेगा। जिसे दर्ज करने के बाद ही आप पैसा निकाल पाएंगे।