कभी पत्नी की कमाई से चलती थी घर, आज बिजनेस कर कमाया अरबों रुपए, जानिए दिलचस्प कहानी

Success Story of Sanjeev Bikhchandani : देश में कई बड़े बिजनेसमैन हैं जो लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसा ही एक नाम संजीव बिकचंदानी (Sanjeev Bikchandani) है। वह आज अरबपति हैं। उनका जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उनकी सफलता का श्रेय उनकी पत्नी को दिया जाता है। संजीव बिकचंदानी इंफोएज नाम की कंपनी के मालिक हैं, जो naukri.com और jeevansthi.com वेबसाइट चलाती है। आइए जानते हैं उनकी दिलचस्प कहानी

पत्नी ने दिया हौसला तो छोड़ी नौकरी

अरबपति व्यवसायी संजीव बिकचंदानी इन्फोएज के संस्थापक हैं। उनकी कंपनी नौकरी.कॉम और जीवनसाथी.कॉम जैसी वेबसाइट चलाती है। इसके अलावा उनकी कंपनी ने कई अन्य व्यावसायिक उपक्रमों में भी निवेश किया है। संजीव बिकचंदानी के मन में स्कूल के दिनों से ही अपना कुछ करने की चाहत थी। चूँकि नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू करना इतना आसान नहीं है इसलिए वह लगन से काम करते रहे और साथ ही बिजनेस प्लानिंग भी करते रहे।

पत्नी की सैलरी से चलता था घर

बिकचंदानी के मन में पले इस सपने को पूरा करने में उनकी पत्नी सुरभि ने खूब साथ दिया। संजीव और सुरभि दोनों ने शादी से पहले भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद में पढ़ाई की थी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद संजीव मशहूर कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन से जुड़ गए। आख़िरकार 1990 में संजीव ने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया।

संजीव बिकचंदानी ने कहा है कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि जब उन्होंने नौकरी छोड़ने और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया तो सुरभि नौकरी कर रही थीं। ऐसे कठिन समय में सुरभि को मिलने वाली सैलरी ने उन्हें कठिन परिस्थितियों से लड़ने की हिम्मत दी। दरअसल, बिजनेस शुरू करने के बाद कई सालों तक संजीव बिकचंदानी को ज्यादा आमदनी नहीं हुई।

7 साल बाद मिली बड़ी सफलता

संजीव बिकचंदानी ने 1990 में अपने पिता के गैराज में सेकेंड-हैंड कंप्यूटर और फर्नीचर के साथ इन्फो एज (इंडिया) की शुरुआत की। बिकचंदानी के व्यवसाय में 1997 में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया जब उन्होंने जॉब पोर्टल Naukri.com शुरू किया। यह साइट बहुत सफल रही। इसके अलावा उन्होंने अन्य प्रमुख वेब पोर्टल jeevasATHi.com, 99acres.com, shiksha.com भी शुरू किए। इनकी जोमैटो और पॉलिसीबाजार जैसी कंपनियों में हिस्सेदारी है।