अब महिलाओं के Account में आएंगे 12,000 रुपये, जल्दी यहां से करें अप्लाई….

Pension : देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जनता के लिए कई सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। ऐसे में कई सारी योजनाओं के द्वारा लोगों को आर्थिक मदद भी दी जा रही है। इसी तरह की एक योजना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री ने की है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार कैबिनेट की बैठक की थी। इस बैठक के दौरान उन्होंने कई सारे अहम फैसले लिए है। इसमें महिलाओं के लिए भी एक अच्छा फैसला लिया गया है। आपको बता दें झारखंड के राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक पेंशन योजना की शुरुआत की गई है।

हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की सभी वर्ग की महिलाओं के लिए पेंशन योजना शुरू की है। इस पेंशन योजना का फायदा लेने के लिए महिलाओं की मौजूदा उम्र को 60 वर्ष से घटाकर 50 साल कर दिया गया है। हेमंत सोरेन सरकार द्वारा कैबिनेट में पेश किए गए इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है और अब राज्य में 50 साल की उम्र से अधिक की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वृद्धा पेंशन की सुविधा दी जाएगी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि यह फैसला निर्णय लेने के 1 महीने बाद आया है। हेमंत सोरेन सरकार ने इस फैसले की घोषणा सरकार की चौथी वर्षगांठ के दिन यानी 29 दिसंबर 2023 के दिन की थी। इसमें बताया गया कि राज्य में आदिवासी और दलित वर्ग की 50 साल की आयु प्राप्त करने पर पेंशन लाभ लेने के लिए पात्र होंगी। जबकि पहले इसके लिए पात्रता की आयु 60 साल की थी।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इस योजना का लाभ राज्य में करीब 35.68 लाख महिलाएं ले रही है। हेमंत सोरेन सरकार ने बताया कि इस पेंशन योजना का लाभ पिछले चार सालों में लगभग 82 फीसदी की वृद्धि की गई है।