RBI ने SBI सहित इन बैंको पर लगाया जुर्माना, जानिए- ग्राहकों पर कितना होगा असर….

RBI : इस समय RBI निजी सेक्टर के साथ ही सरकारी बैंकों के लिए भी कड़ा रुख अपना रहा है। पिछले कुछ दिनों में ही रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने कई प्राइवेट बैंकों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। लेकिन आप जानकारी मिल रही है कि RBI ने देश के कुछ बैंकों के ऊपर जुर्माना लगाया है जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ने वाला है। इस लिस्ट में रेगुलेटरी नॉर्म्स का सही से पालन ना करने पर RBI ने SBI, पंजाब एंड सिंध बैंक और इंडियन बैंक पर जुर्माना लगाया है।

सोमवार के दिन रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर 1 करोड़ 30 लाख का जुर्माना लगाया है। RBI ने ये जुर्माना लोन्स एंड एडवांस – स्टेचुटरी एंड ऑदर रेस्ट्रिक्शन’ और ‘गाइडलाइंस ऑफ मैनेजमेंट ऑफ इंट्रा-ग्रुप ट्रांजैक्शन एंड एक्सपोजर्स’ पर जारी किए गए निर्देशों के आधार पर कुछ नियमों का पालन ना करने के कारण लगाया गया है।

इसके अलावा RBI ने पंजाब एंड सिंध बैंक पर भी करीब 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है जो डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड स्कीम’ के कुछ नियमों की अवहेलना करने पर लगाया गया है।

इसके साथ ही देश के केंद्रीय बैंक RBI ने इंडियन बैंक पर भी केवाईसी, ‘लोन्स एंड एडवांस – स्टेचुटरी एंड ऑदर रेस्ट्रिक्शन और RBI (जमा पर ब्याज दर) निर्देश, 2016 के कुछ नियमों की अवहेलना करने के लिए लगाया है। इस जुर्माने के तौर पर RBI ने बैंक से 1 करोड़ 62 लाख रुपये की मांग की है।

इसके अलावा RBI ने फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड पर भी NBFC में हो रही धोखाधड़ी को रोकने से जुड़े कुछ नियमों का पालन ना करने के लिए जुर्माना लगाया है। इस जुर्माने की राशि 8,80,000 रुपये बताई जा रही है।

ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि RBI जिन बैंकों पर जुर्माना लगता है वह जुर्माना उन्ही बैंकों को मुक्त करना पड़ता है। इसके लिए ग्राहक जिम्मेदार नहीं होते और उनके खाते से राशि नहीं काटी जाती है।