Shahrukh से Aamir Khan तक किराए की कोख से दिया है बच्चे को जन्म, जानें- क्या होता है सेरोगेसी….

जब कोई कपल माता-पिता नहीं बन पाते हैं तो ऐसे में वे सरोगेसी की मदद से पैरंट्स बनते हैं। इस प्रक्रिया में माता-पिता के अंडाणु और शुक्राणु को एक टेस्ट ट्यूब में फर्टिलाइज किया जाता और फिर किराए की कोख देने वाली महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है।

यह बच्चे उसी महिला के कोख में पलते हैं। जिसके लिए वह महिला पैसा लेती है। आज कल जो लोग माता-पिता नहीं बन पाते वे सेरोगेसी की मदद लेते है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारें हैं जो सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी सरोगेसी की मदद से दूसरी बार पेरेंट्स बने। आपको बता दें कि शिल्पा की बेटी समीषा शेट्टी का जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ। समीषा शेट्टी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था।

शाहरुख खान

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान तीसरी बार सरोगेसी की मदद से ही माता-पिता बनें। आपको बता दें कि शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं आर्यन खान, सुहाना खान और अब्राहम खान। शाहरुख के छोटे बेटे अब्राहम खान का जन्म 27 मई 2013 को सरोगेसी के माध्यम से हुआ था।

आमिर खान

बॉलिवुड के परफेक्टनिस्ट आमिर खान आमिर और उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी सरोगेसी की मदद से पैरंट्स बने थे। आपको बता दें कि किरण और आमिर का बेटा आजाद सरोगेसी के माध्यम से हुआ था।

सनी लियॉन

अभिनेत्री सनी और उनके पति डेनियल साल 2017 में दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। उनके बच्चे सरोगेसी की मदद से हुए थे।

करण जोहर

मशहूर फिल्म निर्माता करण जोहर भी दो जुड़वा बच्चों के पिता हैं। मगर करण ने शादी नहीं की है। करण के बच्चों रूही और यश का जन्म 6 मार्च 2018 को सरोगेसी के माध्यम से हुआ था।

तुषार कपूर

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने अब तक शादी नहीं की है। बिना शादी के तुषार सरोगेसी की मदद से एक बेटे के पिता बने हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।

एकता कपूर

आपको बता दें कि तुषार कपूर की बहन ने भी अपने भाई की तरह बिना शादी किए एक सिंगल पैरेंट बनने का डिसीजन लिया। एकता 27 जनवरी 2019 को सरोगेसी की मदद से एक बेटे की मां बनी। एकता के बेटे का नाम रवि है।

सोहेल खान

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान के भाई सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नि सीमा सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने थे। बता दें कि सोहेल और सीमा के छोटे बेटे का जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ।