औंधेमुंह गिरे सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेलों के भाव, फटाफट चेक – कीजिए लेटेस्ट रेट..

डेस्क : होली की शुभ अवसर पर आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबरें सामने आई है, अब इस बार की होली जश्न के साथ मनेगी। लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान अब लोगों को थोड़ी सहूलियत मिलेगी। बता दें कि तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन तथा बिनौला, सीपीओ एवं पामोलीन तेल सहित सभी तेल- तिलहनों के दाम में गिरावट देखने को मिली।

जानकारी के मुताबिक, मलेशिया एक्सचेंज में 5.5 फीसद की गिरावट आई। जबकि, शिकॉगो एक्सचेंज में लगभग 1.25 फीसद की गिरावट है। विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख से स्थानीय बाजार में मंदी का रुख कायम हो गया और लगभग सभी खाद्य तेल-तिलहनों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए, वही सोयाबीन डीगम और सीपीओ जैसे आयातित तेल के मुकाबले देशी तेल सस्ते हैं। खाद्य तेल संगठन एसईए के अनुसार, भारत आमतौर पर प्रतिमाह लगभग 1.75-2 लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात करता है। यह गिरावट विदेशी बाजारों की वजह से आई। 

थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

  •  सरसों तिलहन – 7,625-7,650 (42% कंडीशन का भाव) रुपये।
  • मूंगफली – 6,800 – 6,895 रुपये।
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी – 15,850 रुपये।
  • मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,625 – 2,815 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों तेल – 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सरसों पक्की – 2,475-2,575 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों कच्ची – 2,525-2,625 रुपये प्रति टिन।
  • तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये।
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी – 17,000 रुपये
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी – 16,600 रुपये।
  • सोयाबीन तेल डीगम – 15,600।
  • सीपीओ एक्स -15,000 रुपये।
  • बिनौला मिल डिलिवरी – 15,200 रुपये।
  • पामोलिन आरबीडी – 16,450 रुपये।
  • पामोलिन एक्स – 15,250 रुपये (बिना GST के)
  • सोयाबीन दाना – 7,750-7,600 रुपये।
  • सोयाबीन लूज 7,300-7,400 रुपये।
  • मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।