अब खत्म होगी धोखाधड़ी! LPG Cylinder पर QR कोड लगाने की तैयारी, जानें – पूरा प्लान..

न्यूज डेस्क : घरेलू गैस सिलेंडर एक आवश्यक वस्तुओं में से एक है। हर किसी के घर में इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से इसकी मांग काफी अधिक है। जिसके कारण इस में धांधली भी बढ़ती जा रही है। लेकिन सरकार इस पर शिकंजा कसेगी।

दरअसल, एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इसके जरिए आप से संबंधित सभी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसकी कीमत, इसके भीतर डाले गए गैस जैसे हर चीजों को आप क्यू आर कोड स्केनर के माध्यम से पता कर पाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी 3 महीने के भीतर एलपीजी सिलेंडर पर QR Code की शुरुआत कर दी जाएगी। सिलेंडर निर्माता कंपनियां इसमें हो रहे धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए क्यूआर कोड लगाने की तैयारी में जुटी है। इसके माध्यम से हर एक ग्राहक को सिलेंडर से संबंधित सभी जानकारी मिल सकेगी। मिली जानकारी के मुताबिक नए पुराने सभी घरेलू गैस सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।

LPG सिलेंडर की टेस्टिंग

बता दें कि घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर बीआईएस 3196 मानक के अनुसार बनते हैं। इनका जीवनकाल 15 वर्ष का होता है। इन 15 सालों के दौरान एलपीजी सिलेंडर की दो बार जांच की जाती है। पहली गुणवत्ता की जांच सिलेंडर के 5 साल पूरे होने पर और दूसरी जांच बोतल के 10 साल पूरे होने पर की जाती है। आंकड़ों के मुताबिक आज के समय में पूरे देश में करीब 30 करोड़ घरेलू एलपीजी ग्राहक हैं।