न्यूज डेस्क : भारत अब भी कई चीजों में विकास नहीं कर पाया है। यह है सोच। भारत में अभी भी यह सोचा जाता है कि बेटी होने पर अधिक खर्च होंगे। हालांकि कई मायनों में यह वास्तविकता भी है। दहेज जैसी कई ऐसी प्रथा हैं जो लोगों में मन में दहशत फैला दिया है। लेकिन सरकार इसके लिए कई योजनाएं चला रही है। ऐसे में सरकार के साथ पंजाब नेशनल बैंक हाथ मिलाकर बेटियों के लिए बेहतरीन लाभ दे रहा है। इस स्कीम के तहत अब बेटियों की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई चिंता नहीं रह जाएगी।

दरअसल पंजाब नेशनल बैंक में एक ट्वीट कर कहा कि “वह अपना रास्ता खुद बना सकती है, आपको बस उसे पसंद करने की ज़रूरत है! सुकन्या समृद्धि खाता चुनें।” पीएनबी ने कहा कि सुकन्या समृद्धि खाते में न्यूनतम ढाई सौ प्रतिमाह जमा करने के साथ आप भी बेटियों के भविष्य के लिए काफी पैसे बना सकते हैं। सुकन्या समृद्धि खाते के तहत पीएनबी वन एप के माध्यम से पैसे जमा करने की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग के जरिए खाता खोला जा सकता है।

इस प्रकार मिलेंगे 15 लाख रुपए : इस योजना में कोई भी व्यक्ति की अपनी बेटियों के नाम हर महीने 3000 रूपये जमा करता है तो उन्हें निवेश की राशि पर 7.6 फिरते चक्रवर्ती ब्याज के हिसाब के साथ पैसे वापस मिलेंगे। इस तरह आपकी बेटी जब 21 साल की हो जायेगी। यानी maturity पर यह पैसे करीब 1522221 रुपए मिलेगी।
इन बच्चियों की खोले जा सकते हैं खाते : इस स्कीम में किसी भी 1 साल से लेकर 10 साल की बच्चियों के खाते खुलवाए जाते हैं। इसके तहत न्यूनतम 250 रूपये प्रति महीने से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत 7.6 फीसदी ब्याज की राशि मिलती है। वहीं इसके हिसाब पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जाता है।