देश में Petrol-Diesel के दामों में आएगी गिरावट, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिए संकेत

Petrol-Diesel : जल्द ही आम आदमी को पेट्रोल डीजल के दामों से राहत मिल सकता है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बार की ओर इशारा किया है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, जिस तरह से कच्चे तेल दामों में कमी देखने को मिल रही है उसके हिसाब से जल्द ही पेट्रोल डीजल के दामों में भी कुछ नरमी देखने को मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेलों के दामों में गिरावट आई है। इस वजह से सरकार तेल की कीमतों में कमी कर सकती है। पेट्रोलियम मंत्री ने कल यानी शनिवार को आने वाले दिनों में तेल की दामों में गिरावट लाने के संदेश दिए थे।

उन्होंने कहा है कि अगर आने वाले दिनों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की दामों में स्थिरता रहती है तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के कीमतों में गिरावट पर विचार करेगी। बता दें केन्द्र ने यह कहा है कि अप्रैल 2022 से तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। साथ ही पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी कहा है कि सरकार इस बात की पूरी खयाल रखेगी कि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो।

आइए जानते हैं किस शहर में कितने में मिल रहा है पेट्रोल डीजल। शनिवार को दिल्ली, बेंगलुरु,मुंबई, कोलकाता जैसे कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। हालाकि नोएडा,गुरुग्राम, चेन्नई, लखनऊ,चेन्नई जैसे शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ बदलाव देखने को मिला गया।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है तो वही डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वही बात करें मुंबई की तो वहां पेट्रोल 106.03 प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर खरीदी जा रही है।