Petrol-Diesel : कच्चे तेल के दाम गिरने से इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें क्या है आपके शहर का रेट?

Petrol-Diesel Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

आज हमारे देश में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में हल्की गिरावट देखी गई है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र, पंजाब, गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 90.08 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 106.03 रुपए
  • डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 102.77 रुपए
  • डीजल- 94.37 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.24 रुपए
  • डीजल- 94.04 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 97 रुपए
  • डीजल- 90.14 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 96.47 रुपए
  • डीजल- 89.66 रुपए