Petrol-Diesel Price : यूपी, बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम में आई उछाल, वही मध्यप्रदेश में गिरा दाम जानिए आपके शहर की आज की रेट

Petrol-Diesel Price : आज 30 Nov गुरुवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल के दाम में बढोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार हल्की गिरावट दर्ज की जा रही थी। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 77.67 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 83.10 प्रति डॉलर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए हमारे देश के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

आज हमारे देश में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी और कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दे की हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

पेट्रोल- 96.72 रुपए

डीजल- 90.08 रुपए

मुंबई

पेट्रोल- 106.31 रुपए

डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

पेट्रोल- 106.03 रुपए

डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

पेट्रोल- 102.74 रुपए

डीजल- 94.33 रुपए

पटना

पेट्रोल- 107.48 रुपए

डीजल- 94.26 रुपए

नोएडा

पेट्रोल- 96.76 रुपए

डीजल- 89.93 रुपए

लखनऊ

पेट्रोल- 96.57 रुपए

डीजल- 89.76 रुपए