अब इन लोगों को मिलेगी 9,000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन, कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी.. जाने सब कुछ

डेस्क: देश के पांच राज्यों में चल रहें चुनाव के बीच पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी है। लोगों हित में इस चुनावी माहौल के बीच सरकार ने पेंशन भोगियों को खुश करने का काम किया है।

दरअसल, फैमिली पेंशन के तहत मिलने वाली राशि को अब दो गुनी कर दी गयी है। हिमाचल प्रदेश में नागरिकों को 3,500 रुपये फैमिली पेंशन के तहत प्राप्त होती थी, वहीं अब वह राशि डबल से भी अधिक यानी 9,000 रुपये मिलेगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश की सरकार की कैबिनेट द्वारा लिया गया है।

1.73 लाख पेंशन भोगियों को मिलेगा लाभ : हिमाचल सरकार ने 14 फरवरी को घोषणा करते हुए कहा कि संशोधित पेंशन का फायदा राज्य के 1.73 लाख पेंशनभोगियों को प्राप्त होगी। बतादें कि हिमाचल प्रदेश में मिनिमम फैमिली पेंशन 3500 से बढ़ा कर 9,000 रुपये कर दी गयी है। पेंशन में बृद्धि होने पर लोगों में चहल पहल जोरों पर है। वहीं बढ़ाई गई पेंशन की राशि 1 फरवरी 2022 से भुकतान कर दिया जाएगा।

ग्रेच्यूटी की सीमा में हुई बढ़ोतरी : उपरोक्त फैसलों के अलावा हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने एक और बड़ी निर्णय लिया है। सरकार की ओर से ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने पर स्वीकृति मिल गयी है। सरकार ने कहा है कि राज्य की जय राम ठाकुर सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2016 से प्रभावी माना जाएगा। इस फैसले का लाभ राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत इस में होने वाले कर्मचारियों मिलेगा।