अब Google Map रास्ता के साथ-साथ Toll में कितने पैसे लगेंगे यह भी बताएगा, जानें – कैसे ?

डेस्क : अगर आप भी अपनी कार से सफर करना पसंद करते हैं तो इस खबर के बाद आपका सफर और भी आसान हो जाएगा। जी हां.. अब आप यह जान पाएंगे कि यात्रा पर निकलने से पहले ही आपको उस रूट पर कितना टोल देना होगा। गूगल मैप्स के इस फीचर से आपको ट्रिप के खर्च का पहले से अंदाजा हो जाएगा।

गूगल मैप्स के इस फीचर के जरिए आप सबसे पहले राज्य के किसी भी बी स्थान पर जाने के लिए टोल की संख्या और चार्ज किए जाने वाले पैसे के बारे में पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप राजधानी पटना से भागलपुर जाना चाहते हैं तो आपको सिर्फ मैप्स में रूट चुनना होगा और आपको तीन रूट दिखाई देंगे, इन तीन रूटों पर टोल रेट भी दिखने लगता है। अब आप तीनों में से किसी भी रूट से यात्रा कर सकते हैं।

यह फीचर कैसे काम करेगा : गूगल मैप्स ने इस फीचर को अप्रैल के महीने में लॉन्च किया था। गूगल ने इस फीचर के बारे में बताया कि इस फीचर को रोल आउट करने के पीछे की वजह यात्री को यात्रा से पहले अपने रास्ते में आने वाले टोल का अनुमान बताना है, ताकि टोल की कीमत जानने के बाद यूजर्स को टोल रोड और विकल्प का पता चल सके। आप फॉर्म में रेगुलर रोड का चयन कर सकते हैं।

कितना टोल और कितना पैसा वसूला जाएगा : गूगल ने कहा कि इस फीचर को लाने का मकसद यूजर्स को यह बताना है कि उनके रास्ते में टोल पास करने के लिए कितना पैसा देना होगा और कितने टोल चार्ज किए जाएंगे। इसकी पूरी जानकारी गूगल मैप्स में मिल जाएगी। यह फीचर गूगल मैप्स के एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। कंपनी यूजर्स को समय-समय पर होने वाले बदलावों के बारे में भी अपडेट करती रहेगी।

टोल से बचने का भी होगा रास्ता : इसके अलावा गूगल मैप्स में ‘टोल से बचें’ का विकल्प मिलेगा। जिससे यात्रा करने से पहले आपके पास विकल्प होगा कि आप टोल मार्गों को नजरअंदाज कर सकते हैं। टोल फ्री रूट पर जा सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल मैप्स की सेटिंग में ‘टोल से बचें’ के विकल्प को चुनना होगा।