अब घर बनाना हुआ और महंगा! सीमेंट की कीमतों में 12 फीसदी उछाल, जानिए – क्या है नया रेट..

डेस्क : यदि आप घर बनाने की सोच रहें हैं तो आपके लिए खास खबर है। अब घर बनाना जेब को अधिक ढीली कर सकता है। दरसअल सीमेंट की कीमतों (Cement Price Hike) में 12 फीसदी बढ़ोतरी देखी गयी है। सीमेंट की बढ़ती कीमत सिर्फ घर ही नहीं बल्कि सरकारी पुल-पुलिया को भी प्रभावित करेगा।

जानिए क्यों बढ़ी सीमेंट की कीमत : सीमेंट कंपनियों का कहना है कि सीमेंट की लागत सामग्री में बढ़ोतरी होने के कारण इसका दाम बढ़ाया गया है। वहीं कोयले, पेट्रोल डीजल आदि के दाम आसमान छू गयी है। ऐसे में सीमेंट बनाने में अधिक खर्चा आ रहा है। कंपनी की माने तो उत्पादन खर्च 60-70 फीसदी आ रही है। उस हिसाब से कीमतों में ओजफ नहीं हुआ है। इससे आम नागरिक परेशान होंगे ही साथ ही सरकार के बजट पर भी असर दिखेगा। इसका मतलब यह है कि सीमेंट की कीमतों में और बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।

खपत बढ़ने की सम्भावना : सीमेंट की कीमत ऐसे वक्त में बढ़ी जब इसकी मांग बढ़ने की उमीद थी। कोरोना महामारी से उबरने के साथ लोग भी घर बनाने की स्थिति में पहुंचे है। लेकिन बढ़ते कीमतों के भी यहां भी उन्हें महंगाई की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। रेटिंग ऐजेंसी ईक्रा की माने तो बीत वर्ष 2022-2023 में सीमेंट की मांग 7-8 फीसदी से उठकर 38.2 करोड़ टन तक जा सकती है। वहीं गत वित्त वर्ष 35.5 टन खपत होने की उमीद जताई जा रही है।