Petrol-Diesel Price : आज 25 Jan गुरुवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिल रहा है। पिछले साल कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट देखी गई। वहीं नए साल की शुरुआत से ही कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिला। आज की बात करें तो आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 74.42 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 79.61 प्रति डॉलर बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से आज हमारे देश में नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 32 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार के बक्सर में भी आज पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 108.55 रुपये लीटर बिक रहा है। वही डीजल 29 पैसे चढ़कर 95.27 रुपये लीटर बिक रहा है. राजस्थान के जयपुर में आज पेट्रोल 3 पैसे सस्ता होकर 108.45 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 93.69 रुपये लीटर बिक रहा है.
आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।
विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-
दिल्ली
- पेट्रोल- 96.72 रुपए
- डीजल- 89.62 रुपए
मुंबई
- पेट्रोल- 106.31 रुपए
- डीजल- 94.27 रुपए
कोलकाता
- पेट्रोल- 106.03 रुपए
- डीजल- 92.76 रुपए
चेन्नई
- पेट्रोल- 102.63 रुपए
- डीजल- 94.24 रुपए
पटना
- पेट्रोल- 108.35 रुपए
- डीजल- 95.27 रुपए
नोएडा
- पेट्रोल- 97 रुपए
- डीजल- 90.14 रुपए
लखनऊ
- पेट्रोल- 96.57 रुपए
- डीजल- 89.63 रुपए