Petrol-Diesel Price : टंकी फुल कराने से पहले जानें नई कीमत? अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम….

Petrol-Diesel Price Update : आज 14 Dec गुरुवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हल्की बढोतरी देखी गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी जा रही थी। हालांकि इस सप्ताह कच्चे तेल के दाम में काफी उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 69.95 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 74.76 प्रति डॉलर बिक रहा है। कल भी कच्चे तेल का यही भाव था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

आज हमारे देश में पश्चिम-बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य-प्रदेश जैसे राज्यों में पेट्रोल डीजल सस्ता बिक रहा है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान, उत्तर-प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगे दाम में बिक रहा है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

पेट्रोल- 96.72 रुपए

डीजल- 90.08 रुपए

मुंबई

पेट्रोल- 106.31 रुपए

डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

पेट्रोल- 106.03 रुपए

डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

पेट्रोल- 102.80 रुपए

डीजल- 94.40 रुपए

पटना

पेट्रोल- 107.59 रुपए

डीजल- 94.36 रुपए

नोएडा

पेट्रोल- 96.92 रुपए

डीजल- 90.08 रुपए

लखनऊ

पेट्रोल- 96.68 रुपए

डीजल- 89.87 रुपए