सरसों तेल की कीमत 7वें आसमान से धड़ाम! दर्ज की गई भारी गिरावट- जानिए ताजा रेट

डेस्क : देश में लगातार बढ़ रहे खाद्य पदार्थ के दामों के बीच एक अच्छी खबर निकल कर सामने आए हैं। आपको बता दे की खाद्य तेल की कीमतों में बीते एक सप्ताह के दौरान 10 से 20 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। सरकार की ओर से आयात शुल्क हटाने और इंडोनेशिया द्वारा पाम ऑयल का निर्यात शुरू किए जाने के बाद से लगातार कमी आ रही है। हालांकि, मसालों की कीमतों में कोई गिरावट नहीं देखी जा रही है।

sarso oil price hike

मसालों की कीमतों में आई तेजी : वही, हल्दी को छोड़ दिया जाएगा तो बाकी मसालों की कीमतों में बीते वर्ष के मुकाबले करीब 70 फीसदी तक की तेजी आई है। इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार में तेजी है, लेकिन ग्राहकों की संख्या में भी बड़ी कमी आई है। सरकार ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए बीते महीने खाद्य तेल के आयात पर लगने वाले शुल्क को हटा लिया था और सोयाबीन और सूरजमुखी के 40 लाख टन तेल का आयात ड्यूटी फ्री करने की बात कही थी।

mustard oil price hike

खाद्य तेल की कीमतों में दो सप्ताह में आई गिरावट

  • तेल 18 मई 4 जून
  • सोयाबीन तेल 180। 165
  • सरसों तेल 185 170
  • तिल का तेल 320 300
  • मूंगफली का तेल 200 180

मसालों की कीमतों में एक साल में आया अंतर

  • मसाले            । 2021             2022
  • लाल मिर्च            75-150 275
  • धनिया सूखा 70-100 140-180
  • जीरा             140-160 240-280
  • हल्दी             70-90             70-90
  • काली मिर्च 450-470 530-560
  • हींग गीली            9000             18000
  • हींग सूखी            12000             24000