खुशखबरी : सस्ता हुआ सरसों का तेल – सातवें आसमान से एकाएक धड़ाम! जल्दी करें खरीदारी..

डेस्क : देश में जहां एक ओर महंगाई के इस दौर में सेवाओं और वस्तुओं की खरीद के लिए पहले से ज्यादा दाम देने पड़ रहे हैं। वहीं, इसी बीच आम लोगों के लिए एक मौज वाली खबर सामने आई है। आपको बता दे की सरसों के तेल में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेजी के बावजूद स्थानीय मांग कमजोर बनी हुई है। इस कारण तेल तिलहन बाजार में बीते शुक्रवार को सरसों तेल तिलहन की कीमतें घट गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरसों तिलहन की कीमत 7,475-7,525 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मूंगफली के लिए कीमत 6,725 – 6,820 रुपये प्रति क्विन्टल रहेगी। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल की नई कीमत 2,570 – 2,760 रुपये प्रति टिन है।

दादरी में सरसों तेल की कीमत 14,900 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि, सरसों पक्की घानी की कीमत 2,355-2,430 रुपये प्रति टिन है। सरसों कच्ची घानी के लिए 2,405-2,505 रुपये प्रति टिन देने होंगे। तिल तेल मिल डिलिवरी के लिए 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से देने होंगे। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी के लिए 15,900 रुपये प्रति क्विंटल के लिए देने होंगे। वहीं पामोलिन आरबीडी की कीमत 15,800 रुपये प्रति क्विंटल है। सोयाबीन दाना की कीमत 7,725-7,775 रुपये प्रति क्विंटल है। सोयाबीन लूज 7,425-7,525 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। मक्का खल (सरिस्का) के लिए 4,000 रुपये प्रति क्विंटल खर्च करने होंगे।