फिर बढ़ेगी कर्मचारियों सैलरी? DA Hike के बाद बढ़ सकती मिनिमम सैलरी..

डेस्क : केन्द्रीय कर्मचारियों की ओर से सैलरी बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर की मांग पर मुहर लग सकती है। मालूम हो कि बीते दिनों केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी कर दिया गया है। बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 38 फीसदी हो गया है। वहीं फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। बतादें कि केंद्रीय कर्मचारियों कि वेतन तय करने का एक मानक है।

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर के आधार पर न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है। अब कर्मचारियों की मांग है कि इसे बढ़ाकर 26,000 रुपये किया जाए। लेकिन साल के मध्य में इस पर फैसला लेना मुश्किल है। सरकार संभवत: अगले साल के बजट में इस बारे में फैसला ले सकती है।

यदि केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26,000 है, तो उनके वेतन में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। वैसे एक प्रस्ताव यह भी है कि सरकार न्यूनतम वेतन 21,000 रुपये भी कर सकती है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 सितंबर 2022 को ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की अतिरिक्त किस्त जारी कर दी थी। इसके साथ ही सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जुलाई 2022 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के भुगतान को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।