Gold Rate Update : गिर गए सोने के भाव, चांदी भी फिसली, जानें- अभी खरीदने पर कितना होगा फायदा….

Gold Rate Update : आज भारतीय सर्राफा बाजारों में चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, गोल्ड के भाव में भी परिवर्तन हुआ है। बीते सोमवार की तुलना में मंगलवार को 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में ₹200 और ₹250 की तेजी आई है। जबकि, चांदी के भाव में आज रिकॉर्ड ₹220 प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिल रही है।

आपको बता दे की 22 कैरेट गोल्ड का भाव प्रति 10 ग्राम ₹54,400 चल रहा है। जबकि, 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹61,000 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम ₹ 46,200 के दर से बिक रहा है। जबकि, कल तक 22 कैरेट सोने की कीमत ₹54,200 और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹60,750 प्रति 10 ग्राम थी।

वही, सर्राफा मार्केट में कल की तुलना में आज सिल्वर की कीमत में ₹2200 की तेजी आई है। सोमवार तक चांदी का भाव ₹70,800 प्रति किग्रा के हिसाब से चल रहा था। वहीं, आज चांदी का भाव ₹73,000 प्रति किलोग्राम है। वही, सर्राफा कारोबारी की माने तो पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत में उछाल का मुख्य कारण राखी का त्योहार है।