Gold Price Update : राखी से पहले औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें- गोल्ड के ताजा भाव

Gold Price Update : कल रक्षाबंधन का त्यौहार है। ऐसे में बहुत से भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देने के लिए ज्वेलरी खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है, तो यह खबर आपको खुश कर देगी। जी हां.. इस कारोबारी के दूसरे हफ्ते यानी मंगलवार को सोने और चांदी (Gold And Silver Price Update) के दाम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

आपको बता दे की आज यानी मंगलवार को भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹54,600 है। जबकि, बीते दिन इसके भाव ₹54,650 भाव था। यानी दाम कम हुए हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 59,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, 59,600 रुपये थी। आज दाम कम हुए हैं।

अब बात लेते हैं चांदी की तो सिल्वर की दरों में आज बदलाव नहीं हुआ है। आज यानी मंगलबार को 1 किलो चांदी का रेट ₹76,900 है। वहीं, ये दाम कल ₹76,900 प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम नहीं बढ़े हैं। वैसे, जानकारी के लिए आपको बता दें, उपरोक्त गोल्ड की दरें सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सही दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।