Gold Price Today : देश में इस समय शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई लोग जमकर सोने और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो हाल ही में सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की साबित हो सकती है। जी हां..बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार, आज 15 जून यानी गुरुवार को 22 कैरेट सोने के दाम 55,880 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 58,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.
सोने के दाम घटे
आपको बता दे की सराफा बाजार में कल यानी बुधवार को (22K Gold) 22 कैरेट सोना 56,230 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। जबकि, (24K Gold) 24 कैरेट सोना 59,040 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका. आज सोने के दाम में स्थिरता देखी गई है
जानिए – 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर?
बता दे की 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
City | 2k Rate/INR प्रति 10 ग्राम | 22k Rate/INR प्रति 10 ग्राम |
---|---|---|
Delhi/ दिल्ली आज सोने की कीमत | Rs. 60,200 | Rs.55,200 |
Mumbai | Rs. 60,050 | Rs.55,050 |
Kolkata | Rs. 60,050 | Rs.55,050 |
Chennai | Rs. 52,285 | Rs.47,927 |
Patna | Rs. 60,050 | Rs.55,050 |