LPG Gas सिलेंडर पर अब GST के साथ देना होगा एक्स्ट्रा शुल्क, जानिए- जेब पर कितना असर पड़ेगा..

डेस्क: एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत बड़ी खबरें सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब उपभोक्ताओं को जीएसटी (GST) शुल्क के साथ अनिवार्य रूप से निरीक्षण भी अनिवार्य कर दिया गया है, यह शुल्क उपभोक्ताओं से एक बार लिया जाएगा। मालूम हो की यह नियम नया नही है। लेकिन अब कुछ बदलाव किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एलपीजी उपभोक्ताओं को 5 साल में एक बार 236 रुपये देने होगे, इतना ही नहीं नए नियम में शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगाया गया है। इसकी रसीद भी मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, बरहाल, हो की वर्तमान समय में गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले वेंडर के साथ एजेंसी के मैकेनिक भी उपभोक्ताओं के घर पहुंच रहे हैं। वे उपभोक्ताओं को 236 रुपये की रसीद भी काट रहे हैं। अनेक उपभोक्ताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि यह शुल्क किस मद में लिया जा रहा है।

वही जानकारी देते हुए बिहार LPG डस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के महासचिव डाक्टर राम नरेश सिन्हा ने बताया की यह निरीक्षण शुल्क का पहले से प्रविधान है, पहले यह शुल्क 75₹ लगता था जो दो साल के लिए होता था। इस पर GST नहीं लगता था। अब नए नियम में बदलाव किये गए हैं। जो 236 रुपये का भुगतान हर उपभोक्ता को करना है।  इसमें 18 प्रतिशत जीएसटी भी शामिल है, यह 5 साल के लिए होगा।

आपको बता दे की निरीक्षण शुल्क से उपभोक्ताओं के चूल्हे की जांच व सफाई तथा रबर ट्यूब मानक के अनुसार है या नहीं इसकी जांच की जाएगी, साथ ही साथ मानक के अनुप्रयोग गैस चूल्हे का उपयोग करने के लिए उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी दी जाएगी,