Thailand Tour : अब भारतीय बिना वीजा के जा सकेंगे थाईलैंड, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान ….

Thailand Tour : अगर आप भी फॉरेन टूर का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर साबित हो सकती है। अब आप आसानी से थाईलैंड की यात्रा कर सकते हैं। जानकारी मिली है कि ताइवान और भारत से थाईलैंड जाने वाले यात्रियों के लिए एक स्पेशल ऑफर शुरू किया गया है। अब ताइवान और भारत से आने वाले टूरिस्ट लोगों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह छूट अगले महीने से मई 2024 तक दी जाएगी।

थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता चाई वाचारोंके ने बताया है कि, “अब भारत और ताइवान से थाईलैंड घूमने आने वाले लोगों के लिए 30 दिन बिना वीजा के प्रवेश की छूट पा सकते है।” थाईलैंड द्वारा अब वीजा की जरूरत में छूट दी जा रही है ताकि वह अपने टूरिज्म को बढ़ावा दे सके। इसमें वीजा की छूट और पर्यटकों के लिए ठहरने की अवधि को बढ़ाना है।

अगर कोई भारतीय 2 दिन के लिए थाईलैंड का वीजा चाहता है तो उसे इस समय 2000 भाट (57 डॉलर) देने होंगे। थाईलैंड की नई सरकार का लक्ष्य है कि अगले साल तक विदेशी पर्यटकों से राजस्व को 3.3 ट्रिलियन भाट तक बढ़ाना है।

राजस्व को बढ़ाने के लिए यात्रा उद्योग सबसे सही और अल्पकालिक आर्थिक प्रोत्साहन देने का जरिया है। बैंक ऑफ थाईलैंड के आंकड़ों के अनुसार, पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 12% और नौकरियों में लगभग पांचवें हिस्से का योगदान देता है।

इस बारे में फुकेट टूरिज्म संगठन के अध्यक्ष थानेथ तांतीपिरियाकिज ने अगस्त में ब्लूमबर्ग को बताया था कि आवेदन शुल्क को खत्म करने का उद्देश्य है कि भारत और चीन से आने वाले पर्यटकों को वीजा छूट देने की तुलना में आदर्श साबित होगा।