Saturday, July 27, 2024
Business

आखिर एक ATM मशीन में कितना रखा जाता है पैसा? जानकर यकीन नहीं होगा….

आपने कभी ना कभी ATM से पैसे तो जरुर निकाले होंगे। पैसा निकालते हुए आपके मन में कभी ना कभी यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर एक ATM Machine में लगभग कितना पैसा होता है। यदि आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर एक ATM मशीन में कितना पैसा होता है।

ATM Machine में कितना होता है पैसा?

आप सभी के मन में भी यह बात कभी ना कभी आई होगी कि आखिर एक ATM Machine में कितना पैसा रहता है? तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। वैसे तो एक ATM Machine में 88 लाख रुपए तक रखा जा सकता है। मगर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गाइडलाइंस के अनुसार किसी भी ATM में 12 लाख से अधिक पैसा नहीं रखा जा सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ATM का प्रयोग कम किया जाता है। इस वजह से यहां पर एक एटीएम मशीन में 4 से 5 लाख रुपए तक रखा जाता हैं। वहीं शहरी इलाकों में लोग एटीएम का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं इस वजह से वहां पर एक एटीएम मशीन में 8 से 12 लख रुपए तक होते हैं।

ATM में पैसे ना हो तो क्या करना चाहिए?

बहुत बार ऐसा होता है कि हम ATM जाते हैं मगर वहां पैसा नहीं रहता। आरबीआई (RBI) के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस के मुताबिक यदि किसी ATM में एक महीने में 10 घंटे से अधिक समय के लिए पैसा नहीं रहता। इस स्थिति में आप शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद बैंक को 10,000 रूपए तक की पेनल्टी भरनी पड़ेगी।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।