Gold Price Update : आज हरतालिका तीज पर कितना सस्ता हुआ सोना, जानें – मार्केट का ताजा भाव..

GOLD PRICE UPDATE : आज पूरे देश में हरितालिका तीज मनाया जाना है। ऐसे में बहुत से महिलाएं ज्वेलरी खरीदने का प्लानिंग कर रहे होंगे। अगर, आप भी उन्हीं लोगों में से एक है तो यह खबर आपके बड़े काम की साबित हो सकती है। जी हां..आज सोने और चांदी (Gold & Silver Price Update) के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं। आइये जानते हैं गोल्ड-सिल्वर के ताजा दाम…

बता दे की सोना-चांदी के दाम में (Gold Prices Update) लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। आज यानी सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम (Gold Prices Update) में मामूली वृद्धि हुई है। आज देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹54,910 है। जबकि, बीते दिन यह कीमत ₹54,900 थी। वहीं, 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत ₹59,900 है। बीते दिन यह कीमत ₹59,890 थी।

अगर, चांदी के दामों की बात करें तो आज चांदी (Silver) के दाम में कोई भी बदलाव नहीं आया है। आज एक किलो चांदी का रेट ₹74,700 है। बीते दिन चांदी की कीमत इतनी ही थी। वैसे, जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।