Skip to content
thebegusarai.in logo THE BEGUSARAI
  • Home
  • Begusarai News
  • Bihar
  • India
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Technology
Wrong UPI Payment
Posted inBusiness

गलत Account या UPI ID पर पैसे भेजने के कितनी देर बाद मिलेगा रिफंड? यहां जानें- क्या हैं नियम…

Posted by Nitesh Kumar Jha August 16, 2024 12:52 pm

Wrong UPI Payment : इस डिजिटल युग में बाजार से सामान खरीदना बहुत आसान हो गया है। अब लोगों को अपनी जेब में कैश रखने की जरूरत नहीं है। वे अपने मोबाइल फोन से ही UPI पेमेंट कर देते हैं। UPI पेमेंट कुछ ही सेकंड में हो जाता है। लेकिन कई बार पेमेंट के दौरान कुछ गलतियों की वजह से या जल्दबाजी की वजह से पेमेंट गलत अकाउंट में चला जाता है।

ऐसे में पेमेंट करने वाले लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनके जरिए आप अपने अकाउंट में ये पैसे वापस पा सकते हैं, आइए जानते हैं।

अन्य खाते में चले जाए पैसे तो करें ये काम

अगर पेमेंट करते समय गलती से आप किसी दूसरे अकाउंट में चले जाते हैं तो इसके लिए भी ऑप्शन है, जिससे आप अपने पैसे वापस पा सकते हैं। अगर आपने Google Pay, PhonePe, Paytm या किसी दूसरे ऐप से पेमेंट किया है। तो उसके हेल्प सेंटर पर कॉल करें।

आप टोल फ्री नंबर 18001201740 पर कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं। यहां आपको पेमेंट के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। आपको बता दें कि RBI के नियमों के मुताबिक, अगर आपने पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को गलत UPI पेमेंट की जानकारी दी है. तो आपको जल्दी रिफंड मिल सकता है।

NPCI से भी कर सकते हैं शिकायत

अगर आपका बैंक और API सर्विस प्रोवाइडर कंपनी आपका रिफंड प्रोसेस नहीं कर पा रही है। तो आप NPCI के पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं। NPCI के आधिकारिक पोर्टल https://www.npci.org.in/ पर आपको ‘What we do’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

यहां आपको कई ऑप्शन दिखेंगे। जिसमें से आपको UPI का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद कंप्लेंट एरिया में जाकर आपको अपने गलत पेमेंट की सारी जानकारी देनी होगी। जिसमें आपको बैंक का नाम, UPI ID, फोन नंबर, ईमेल ID दर्ज करनी होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Tags:
Transfer Money To Wrong AccountWrong UPI Payment
Last updated on August 16, 2024 12:52 pm
Nitesh Kumar Jha
नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।
View All Posts

Post navigation

Previous Post
Tata Housing Ratan Tata घर खरीदने पर दे रही 19 लाख की छूट! फ्री में होगी रजिस्‍ट्री, यहां जानें- डिटेल…
Next Post
Dubai में भारत से इतना सस्ता मिलता है सोना? जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप! Dubai Gold Rate
Quick Links
  • Home
  • Begusarai News
  • Bihar
  • India
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Technology
Copyright 2025 — THE BEGUSARAI. All rights reserved.
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Editorial Team
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Scroll to Top