आखिर कितने दिनों तक जिंदा रहता है एक मच्छर? जवाब जानकर चौंक जाएंगे!

Mosquito Life : इस दुनिया में कई प्रकार के कीड़े मकोड़े और जीव जंतु पाए जाते हैं और हर किसी का जीवन अलग-अलग समय तक होता है। इसी तरह आज हम एक जीव की बात करने जा रहे हैं जो सामान्य रूप से हर मौसम में पाया जाता है और इसके कारण लोग काफी परेशान भी रहते हैं।

यह और कोई नहीं बल्कि एक मच्छर है, जिसके कारण सभी लोग परेशान रहते हैं। यहां तक कि मच्छर कई बीमारियों को भी फैलाने का काम करते हैं। चाहे फिर गर्मी हो या बरसात हर मौसम में मच्छर परेशान करते हैं।

हालांकि मच्छरों की भी कई प्रजातियां इस दुनिया में पाई जाती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में मच्छरों के 3500 से अधिक प्रजातियां मौजूद है। लेकिन आज मच्छरों के बारे में जो जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं इसके बारे में शायद किसी को नहीं पता है।

जी हाँ, क्या आप जानते हैं कि एक मच्छर कितने दिनों तक जीवित रह सकता है? शायद इसका जवाब आपके पास भी नहीं होगा। अगर आप ही नहीं जानते कि मच्छर कितने दिनों से जीवित रह सकता है तो इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिलने वाली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नर मच्छर का जीवनकाल करीब 6 दिन का होता है। जबकि एक मादा मच्छर का जीवन काल 6 से 8 हफ्ते तक का होता है। इसके अलावा मच्छरों के जीवित रहने की अवधि उनकी प्रजाति के आधार पर भी निर्भर करती है।

आपको बता दें कि एक मादा मच्छर का जीवन एक नर मच्छर की तुलना में ज्यादा होता है। कई मच्छर ऐसे भी हैं जो 500 से अधिक अंडे भी देते हैं। कई मच्छर ऐसे हैं जिनसे घातक बीमारियां भी हो जाती हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में मच्छरों से बीमारियां ज्यादा फैलती हैं। जैसे डेंगू, चिकनगुनिया आदि कई खतरनाक बीमारियां मच्छरों से ही होती है।