Gold Silver Rate Today : अचानक सोने के रेट में उछाल, चांदी में गिरावट, खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today : जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पितृ पक्ष के दौरान भी सोने के भाव में गिरावट तेजी से जारी है। जो लोगों को राहत देने वाली खबर थी।

भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। जल्द ही दिवाली और धनतेरस भी आने वाला है। जिसमें लोग जमकर सोना खरीदते हैं। ऐसे में सोने का सस्ता होना लोगों के लिए बहुत ही खुशखबरी की बात थी।

अचानक बढे सोने के भाव

लेकिन आपको बता दे दोस्तों की यह खुशखबरी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। ऐसा इसलिए क्योंकि आज 7 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। बता दे कि आज सोने के भाव में बढ़ोतरी देखी गई। जहां कल यानी कि शुक्रवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 57310 था। आज शनिवार के दिन इसका भाव बढ़कर 57380 रुपए हो गया है। 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसका दाम आज बढ़कर 52685 हो गया है। जो बीते शुक्रवार के दिन 525550 रुपए था।

चांदी के भाव में दर्ज की गई गिरावट

अगर हम बात चांदी की करें तो चांदी के भाव में आज के दिन गिरावट दर्ज की गई है। कल चांदी का भाव प्रति किलो 71,100 रुपए था। जो आज गिरकर 70,600 रुपए प्रति किलो हो गया है।

शहरों में सोने के भाव-

City22k Rate/INR प्रति 10 ग्राम24k Rate/INR प्रति 10 ग्राम
Noida52,65057,380
Mumbai52,50057,230
Gurugram52,65057,380
Kolkata52,50057,230
Lucknow52,65057,380
Bengaluru52,50057,230
Jaipur52,65057,380
Patna52,55057,280
Bhubaneshwar52,50057,230
Hyderabad52,50057,230
Indian Major Cities Gold Rates Today