Gold-Silver Price Update : फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक, जानिए 10 ग्राम सोने की कीमत

Gold-Silver Price Update : जहां नवरात्रि शुरू होते ही सोने के भाव में बढ़ोतरी देखी गई थी। वहीं नवरात्रि के खत्म होते ही सोने की भाव में गिरावट दर्ज की गई। दशहरा के दिन सोने के भाव में 300 रूपए की गिरावट देखी गई थी। इसके बाद से फिर लगातार सोने के में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। आईए जानते हैं कितना महंगा हुआ आज सोना।

फिर महंगा हुआ सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 27 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के समय लगातार सोने के भाव बढ रहे थे। वहीं नवरात्रि के खत्म होते ही सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब फिर लगातार सोने के भाव बढ रहे हैं। कल गुरुवार के दिन सोने के भाव में 110 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वही आज फिर महंगा हो गया।

आज फिर मंहगा हुआ सोना

आज 27 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,960 रूपए है। कल यानी कि बुधवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,800 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,800 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 56,650 रुपए किलो था।

चांदी के भाव में है स्थिरता

नवरात्रि खत्म होते ही चाँदी का भाव भी नीचे लुढ़क गया था। मंगलवार के दिन चांदी का भाव 20 रूपए लुढ़कर 75,100 रूपए हो गया था। वही बुधवार के दिन चांदी के भाव में 500 रूपए की गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि आज फिर चांदी 500 रूपए मंहगा हो गया है। आज चांदी का भाव 75,100 रूपए किलो है।