Gold Price : जहां धम से गिरा सोना, वहीं चांदी में आई तेजी, चेक करिए लेटेस्ट रेट

Gold Price : आज फिर यानी गुरुवार 8 सितंबर को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन की तेजी के बाद कल बुधवार को सोना सस्ता हुआ था। जिसके बाद गुरुवार की सुबह एमसीएक्स पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव लगभग 55 रुपए (0.10%) गिरकर 50,455 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, चांदी आज हरे निशान मे नजर आ रही है। चांदी आज 0.26% की तेजी के साथ 54,170 पर किलो कारोबार कर रही है।

बीते दिन यानी बुधवार को कल बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। बुधवार की सोना 225 रुपये लुढ़ककर 50,761 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। साथ ही बीते कारोबारी सत्र में सोना 50,986 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी 315 रूपए गिरकर 54,009 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। पिछले ट्रेड में चांदी 54,324 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

हो सकती हैं और गिरावट बीते कुछ दिनों में सोने की कीमत में दबाव देखने को मिला है। अब देश में त्योहारों का मौसम आने वाला है। इस समय गोल्ड की डिमांड मार्केट में बढ़ जाएगी। जिसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिपावली तक सोने में और गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल ग्लोबल परिस्थितियों को देखते हुए शॉर्ट टर्म में सोने में तेजी की संभावना कम दिख रही है।

एक मिस्ड कॉल से जाने धातुओं के दाम अब आप घर बैठे इन बढ़ते घटते दामों को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। उस मेसेज के जरिए जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।