Gold Price : गहने खरीदने का है सही समय, सोना चांदी हो गए और भी ज्यादा सस्ते, फटाफट चेक कर लें रेट्स

यदि आप सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये सुनहरा समय है। आज दोनो ही धातुओं को कीमत में गिरावट देखी गई। आज दोनो ही धातुओं के आपको कम पैसे खर्चने होंगे। बता दें आज सोने के दामों में करीब 650 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट देखी गई है।

MCX पर कितना सस्ता हुआ सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना आज करीब 650 रुपये प्रति 10 ग्राम के को रेट से सस्ती हुई है। वहीं MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 636 रुपये या 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 51,949 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया है। सोना आज 1.2 फीसदी सस्ता होकर मिल रहा है और इसका फायदा आपको मिल सकता है।

MCX पर कितनी सस्ती हुई चांदी एमसीएक्स के अनुसार सोने के दाम तो कम हुए ही। उसके साथ आज चांदी में करीब 1500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई। चांदी में आज 2.3 फीसदी से ज्यादा सस्ते होकर कारोबार कर रही है। आपको बता दें चांदी का सितंबर वायदा 1,406 रुपये या 2.37 फीसदी की गिरावट के बाद 57,870 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से खरीदी जा रही है।

रिटेल बाजार में भी सोना सस्ता आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिटेल सर्राफा बाजार में भी सोना 150 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। जिसके बाद अभी 48,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है। साथ ही 24 कैरेट वाला सोना 160 रुपये सस्ता होकर 52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है।