पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

छौड़ाही (बेगूसराय) देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अटल बिहारी वाजपेयी को पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अटल जी कुशल राजनेता और शानदार कवि थे। देश को सशक्तिकरण करने के लिए उन्होंने परमाणु परीक्षण जैसे साहसिक कदम भी उठाए थे।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। भाजपा नेता जयप्रकाश चौधरी बमबम ने कहा कि वर्ष 2014 में उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया था। 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। लंबे राजनीतिक करियर के अलावा वो अपनी कविताओं, हंसमुख मिजाज और अलग अंदाज के लिए काफी लोकप्रिय रहे हैं। हम लोग उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, रामकुमार वर्मा, जयप्रकाश चौधरी बमबम, धर्मेंद्र सिंह, सुचित पासवान, कृष्ण कुमार सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे