Gold Price : आज धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold Price पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव आसमान छू रहे थे। हालांकि इस सप्ताह के शुरुआत से ही सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। दिवाली के पास आने के बावजूद सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज धनतेरस पर भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आईए जानते हैं आज धनतेरस पर कितना सस्ता हुआ सोना।

धनतेरस पर आज 440 रूपये सस्ता हुआ सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 10 नवंबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज फिर धनतेरस के दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज फिर सोना 440 रूपए सस्ता हो गया है।

जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 10 Nov के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,760 रूपए है। कल यानी कि गुरूवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,200 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 55,700 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 56,100 रुपए किलो था।

चांदी भी हुआ 300 रूपए सस्ता

जहां कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं । वहीं पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि मंगलवार से चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज धनतेरस के दिन भी चांदी 300 रूपए सस्ता हो गया है। आज चांदी 73,200 रूपए प्रति किलो बिक रहा है।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 60,810 (24 कैरेट)
  • 55,750 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 60,910 (24 कैरेट)
  • 55,850 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 60,810 (24 कैरेट)
  • 55,750 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 60,910 (24 कैरेट)
  • 55,850 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 60,760 (24 कैरेट)
  • 55,700 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 60,760 (24 कैरेट)
  • 55,700 (22 कैरेट)