Gold-Silver Price Update : सोने के भाव हुए स्थिर, चांदी के भाव में लगातार गिरावट, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट…

Gold-Silver Price Update : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार मामूली उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। आज सप्ताह के तीसरे दिन सोने और चांदी के भाव में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

सोने के भाव हुए स्थिर

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 28 फरवरी के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के तीसरे दिन सोने के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जानिए आज कितना है सोने का भाव? आज 28 Feb के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,840 रूपए है। वहीं कल यानी कि मंगलवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,840 रूपए ही था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,590 रुपए किलो है। वही कल भी इसका भाव 57,590 रुपए किलो था।

चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह से लगातार चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. आज की बात करें तो आज सप्ताह के तीसरे दिन चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिला है। आज चांदी 73,900 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 74,000 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 62,780 (24 कैरेट)
  • 57,550 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 62,930 (24 कैरेट)
  • 57,740 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 62,700 (24 कैरेट)
  • 57,950 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 62,800 (24 कैरेट)
  • 57,680 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 62,830 (24 कैरेट)
  • 57,590 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 62,830 (24 कैरेट)
  • 57,590 (22 कैरेट)