रिकॉर्ड तोड़ सस्ता हुआ LPG Cylinder- अब महज 786 रुपए घर ले जाएं सिलेंडर, जानें –

LPG Price : इस समय महंगाई को देखते हुए आए दिन हर चीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं और इसी के चलते LPG गैस सिलेंडर के भाव भी काफी ऊंचे हो गए थे जिस वजह से लोग आसानी से एलपीजी सिलेंडर अपने घर नहीं ला पा रहे। लेकिन अब रक्षाबंधन तक आपके पास एक सुनहरा मौका है कि आप सस्ते में एलपीजी सिलेंडर अपने घर पर ला सकते हैं।

अगर आप दिल्ली जैसे शहर में रह रहे हैं तो वहां पर काफी ज्यादा महंगाई रहती है लेकिन आपको 31 अगस्त तक गैस का सिलेंडर मात्र 786 रुपए में मिल रहा है। आप इसका फायदा उठाते हुए इसी महीने LPG सिलेंडर अपने घर लेकर आ सकते हैं क्योंकि अगले महीने 1 सितंबर से ही LPG गैस सिलेंडर की रेट लिस्ट में अपडेट देखने को मिलेगा।

दिल्ली के अलावा भी बाकी कई शहरों में LPG गैस सिलेंडर के भाव में काफी कमी आई हुई है, आपको हम उनके बारे में बताते हैं। देहरादून में एलपीजी गैस सिलेंडर मात्र 800 रुपये में मिल रहा है तो वही कोलकाता में रह रहे लोगों के लिए यह 804 रुपए में उपलब्ध हो रहा है। इंदौर में गैस सिलेंडर का भाव 805.50 रुपए रहने वाला है और वहीं पर लखनऊ के उपभोक्ताओं के लिए यह 812 रुपये का रहेगा।

हम जिस LPG सिलेंडर की बात कर रहे हैं वह 10 किलो वाला आकर्षक और कम कमपोजिट गैस सिलेंडर है जो कि काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। यह गैस सिलेंडर छोटे परिवारों और बाहर रूम लेकर रह रहे छात्रों के लिए काफी अच्छा है।

यह न तो ज्यादा भारी है और काफी कम जगह भी घेरता है और घर में रखा हुआ भी काफी सुंदर दिखाई देता है। अगर आप इन शहरों में से किसी भी शहर में रहते हैं तो आपके लिए यह सौदा काफी फायदे वाला होने वाला है। इसलिए आप रक्षाबंधन से पहले LPG गैस सिलेंडर अपने घर ला सकते हैं।

शहर कंपोजिट सिलेंडर (Rs में) 14 किलो वाला सिलेंडर( Rs में)
लेह 975 1357.5
आईजोल 899 1255
श्रीनगर 871 1219
पटना 862 1201
कन्या कुमारी 853.50 1187
रांची 815 1143
शिमला 824 1147.50
डिब्रूगढ़ 784.50 1101.50
लखनऊ 812 1140.50
इंदौर 805.50 1131
कोलकाता 804 1129
देहरादून 800 1122
चेन्नई 797 1118.50
आगरा 805 1124.5
चंडीगढ़ 793 1112.5
अहमदाबाद 791 1110
भोपाल 790 1108.5
जयपुर 788 1106.5
बेंगलुरू 787.50 1105.5
दिल्ली 786 1103
मुंबई 785.50 1102.5