कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब Free में कर सकेंगे Tejas Express में सफर, जानें – पूरा प्लान..

Indian Railway : सरकारी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। यह खबर रेलवे से सामने आई है। दरअसल तेजस ट्रेनों में केंद्रीय कर्मचारी मुफ्त में सफर कर पाएंगे। यह विशेष छूट उन्हें अधिकारिक दौरे के दौरान मिलेगी। वित्त मंत्रालय के द्वारा यह नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस के मुताबिक तेजस ट्रेनों में केंद्रीय कर्मचारी मुफ्त में या फिर कम कीमत के साथ सफर का आनंद ले सकेंगे। केंद्रीय कर्मचारियों को तेजस जैसे ट्रेनों में इस सुविधा का लाभ पहली बार मिलेगा। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिस में बताया गया कि विभाग ने आधिकारिक दौरों के लिए तेजस एक्सप्रेस Tejas Express ट्रेनों में यात्रा में रियायत देने पर विचार किया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक यह छूट छूट वाली ट्रेनों के अलावा टूर, ट्रेनिंग, ट्रांसफर और रिटायरमेंट ट्रैवल पर भी लागू होगी।

ऐसे कर्मचारियों को मिलेगी ये सुविधा : नोटिस के अनुसार कौन से कर्मचारी ट्रेन यात्रा के लिए लाभ उठा सकते हैं, यह कर्मचारियों के वेतन पर निर्भर करता है। योग्य सरकारी अधिकारियों को प्रीमियम ट्रेनों, प्रीमियम तत्काल ट्रेनों, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति है। वे कम किराए पर या मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। एक अधिकारी के मुताबिक मंत्रालय ने नोटिस जारी कर तेजस ट्रेनों को प्रीमियम ट्रेनों की सूची में डाल दिया है। ऐसा करने से केंद्र सरकार के कर्मचारी आधिकारिक दौरों के लिए इन ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं।