Dormant Bank Account : आज के समय में हर किसी के पास बैंक अकाउंट होता है और वह इसमें अपनी बचत के पैसे जरुर सुरक्षित रखते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए अपनी सैलरी में से थोड़ा बहुत पैसा बचा के बैंकों में जमा करते हैं। लेकिन कई बार कुछ गलती हो जाने के कारण हमें इसका भुगतान भी करना होता है। दरअसल कई बार गलती हो जाने का कारण लोगों का बैंक खाता बंद हो जाता है। आईए जानते हैं क्या हो सकती है वजह….
जाने क्यों बंद हो जाता है खाता
कई बार हम बैंक के अकाउंट में लंबे समय से कोई लेनदेन नहीं करते हैं, इसलिए हमारा खाता बंद हो सकता है। दरअसल बैंकों के नियम के अनुसार अगर किसी सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट में 2 साल तक कोई लेनदेन ना हो तो वह बंद कर दिया जाता है।
इस तरह वह इनएक्टिव या डोरमेंट अकाउंट(Dormant Account) बन जाता है। RBI के निर्देशानुसार अगर किसी बचत खाते या चालू खाते में 2 साल तक लेंगे ना हो तो उसे डोरमेंट खाते (Dormant Account) में रख दिया जाता है। इन खातों के लिए एक अलग लेजर का इस्तेमाल किया जाता है।
नहीं कर पाएंगे ये काम
यदि किसी का खाता डोरमेंट अकाउंट में चला जाता है तो उसे बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। इसके बाद आप बैंक अकाउंट में कोई भी लेनदेन नहीं कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार अगर कोई खाता इनएक्टिव या डोरमेंट अकाउंट (Dormant Account) में चला जाता है तो इस खाते से आप डेबिट या क्रेडिट के लेनदेन नहीं कर सकते है। इस दौरान आपका ATM और डेबिट कार्ड भी ब्लॉक हो जाता है और आप UPI NEFT व RTGS से भी ट्रांजेक्शन नहीं कर सकते है।
ऐसे कर सकते है वापस चालू
लेकिन RBI के अनुसार चाहे कोई बचत खाता चालू हो या ना हो इसमें ब्याज जरूर दिया जाता है। लेकिन आप डोरमेंट अकाउंट (Dormant Account) को फिर से चालू भी करवा सकते हैं। आपको अपने बैंक में जाना होगा जहां आपका खाता है और कुछ दस्तावेज भी लेकर जाने होंगे।
इसे शुरू करने के लिए आपको आवेदन पत्र देना होगा जिसमें सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके बाद आपको बैंक खाते से कोई लेनदेन करना होगा और आपका खाता चालू हो जाएगा।