घर बनाना फिर से हुआ महंगा – गिट्टी, बालू, सरिया कीमतों में भारी उछाल, जानिए – नया रेट..

डेस्क : यदि आप मकान बनाने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार फिर ठहरना पड़ सकता है। क्योंकि मकान बनाने वाले सामग्रियों में फिर से उछाल देखा गया है। देश की राजधानी दिल्ली में सरिया, मोरंग, बालू और गिट्टी सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं 1 महीने पीछे की बात करें तो सरिया 65 रूपये किलो बिक रहा था जो किया अभी 72 है। वहीं मौरंग की बात करें तो अभी 75 से 80 रूपये प्रति घन फिट हो गया है, जो कि 1 महीने पूर्व 65 रूपये था।

बालू 45 रूपये प्रति घन फिट हो गया है। जो कि पिछले महीने 30 रूपये था। हालांकि सीमेंट की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट 50 किलो की बोरी पर 20 रूपये की है। यूपी सीमेंट व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मूर्ति गुप्ता बताते हैं कि जिला प्रशासन की ओर से ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है लगा दिया गया है जिसके बाद अब 600 से 6:30 सौ घन फिट एक बार में लोड किया जा रहा है इन कारणों से मोरंग बालू गिट्टी के दाम दामों में काफी उछाल दर्ज किया गया है कि गई है साथ ही साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बरसात में यदि बालू खनन पर रोक लग जाती है तो कीमतों में और बढ़ोतरी देखी जाएगी।

वहीं ईंट और गिट्टी की बात करें तो ईंटकी कीमत जस की तस है वहीं गिट्टी की कीमतों में 5 रूपये प्रतिवर्ग फीट का इजाफा हुआ है। जो कि 60 रूपये से बढ़कर 65 रूपये प्रति वर्ग फीट हो गया है। वहीं ईंट कई महीनों से 7800 से 8000 प्रति हजार मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि पहले के मुकाबले में अभी मकान बनाने पर 2 से 3 लाख अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। ये खर्चा लोगों के जेब पर भारी पड़ रहा है। रियल एस्टेट अनिरुद्ध निगम बताते हैं कि बीते महीने एक मकान को बनाने में यदि दस लाख रुपए लगते थे। तो वहीं अब 13 से 14 लाख रुपए तक लग रहे हैं। ऐसे में मकान बनाना मुश्किल सा हो गया है। कई लोग तो सालों से मकान बनाने लिए विचार रहे थे जो एक बार फिर विचार में पड़ गए हैं।