खुशखबरी! बढ़ती महंगाई के बीच काफी सस्ता हुआ सरिया, ये रही नई कीमत..

डेस्क : शादियों का सीजन जोड़ शोर से चल रहा है। लेकिन अगर आप घर बसाने से पहले घर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह उचित समय है। उचित समय कहने का तात्पर्य इस समय घर बनाने में प्रयोग होने वाले वस्तुओं के रेट में गिरावट आई है। घर की मजबूती में सरिया का महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इसके रेट में भी कमी आई है।

वर्तमान में सरिया के दाम में लगभग ₹1000 की गिरावट आई है। मोरागढ़ सफेद भालू के कीमतों में गिरावट से घर बनाना अब सस्ता और किफायती हो गया है। वर्तमान में मोरंग 8500 से ₹9000 फिट बिक रहा है। भले हीं मोरंग का दाम अभी कम दिख रहा है। लेकिन इस मौसम में घर ज्यादा बनने के कारण इसका दाम आसमान छूता रहता है। आमतौर पर मोरंग का दाम ₹9000 से ₹9500 फिट तक रहता है।

लेकिन इस बार थोड़ी राहत मिल रही है। वर्तमान में सरिया की कीमत 7000 से ₹7200 प्रति क्विंटल है। आमतौर पर सरिया का मूल्य 8000 से ₹8200 प्रति क्विंटल रहता है। फिलहाल सरिया के कीमत में भी लगभग ₹1000 की कमी देखने को मिल रहा है। घर निर्माण में सबसे ज्यादा उपयोग ईंट का होता है। ईंट पहले 9000 से ₹10000 प्रति हजार बिक रहा था लेकिन वर्तमान में उसकी कीमत 7000 से ₹8000 प्रति माह है।

सफेद बालों की कीमतों में भी लगभग 300 से 400 रुपए प्रति 100 फीट की कमी आई है। मौजूदा समय में सफेद बालू 2100 रुपए प्रति 100 फीट बिक रहा है। सीमेंट भी लगभग ₹400 से ₹500 प्रति बोरी अभी मिल रहा है। कोरोना के कारण बीते कुछ सालों में मोरंग काफी महंगा बिक रहा था। है पूर्णा के कारण पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य भी बंद पड़ा हुआ था। लेकिन बालू की कालाबाजारी कर कुछ लोगों ने खूब माल कमाए थे।