Bank Account Nominee : आप लोगों ने बैंक में खाते तो जरूर खुलवाए होंगे और यह खबर आपके लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में एक नया आदेश जारी किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जिन लोगों के बैंक में खाते हैं उन्हें एक नॉमिनी (Nominee) जरूर उसमें जोड़ना होगा और उसके बारे में पूरी जानकारी देनी पड़ेगी।
चाहे अपने किसी संस्थान या बैंक में खाता खोला हो उसमें भी आपका नॉमिनी होना जरूरी है। अगर आपने अब तक बैंक खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो हम आपको आसान से कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप घर बैठे अपने खाते में नॉमिनी (Nominee) जोड़ सकते हैं।
जाने क्यों दिया यह बयान
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बयान दिया है कि सभी लोग अपने बैंक खाते में एक नॉमिनी (Nominee) जरूर जोड़ें। उन्होंने ऐसा आदेश इसलिए दिया है क्योंकि कई बार जिन लोगों के बैंक में खाते हैं उनकी मृत्यु हो जाती है और नॉमिनी ना होने के कारण सारा पैसा बैंक खाते में ही रह जाता है। जब तक उनका Nominee या उत्तराधिकारी कोर्ट में उसे पैसे की मांग ना करे तब तक यह पैसा बैंक में ही रहता है। ऐसे कई सारे खातों में करोड़ों रुपए लावारिस पड़े हैं।
उद्गम पोर्टल की शुरुआत
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने खाता धारकों और उनके नॉमिनी तक सुरक्षित पैसा पहुंचाने के लिए उद्गम पोर्टल की शुरुआत की है।
Yono ऐप से जोड़े नॉमिनी
वहीं अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक है तो घर बैठे Yono ऐप से अपना नॉमिनी जोड़ सकते हैं। आइये बताते हैं इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया….
- सबसे पहले आपको Yono ऐप में लॉगिन करना होगा।
- यहां पर आपको सर्विस एंड रिक्वेस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके अकाउंट Nominee के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको मैनेज नॉमिनी के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपने जिस बैंक खाते में नॉमिनी ऐड करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करना होगा।
- अब आपको अपने Nominee की सभी जानकारी दर्ज कर आवेदन को सबमिट कर देना है।
नेट बैंकिंग के जरिये नॉमिनी ऐड करें
- इसके अलावा अगर आप SBI के ग्राहक है तो घर बैठे ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिए भी अपने बैंक खाते में नॉमिनी ऐड कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आपको Request & Enquiries के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ऑनलाइन नॉमिनेशन के विकल्प में जाकर उसे FD या बैंक खाते को चुनना है जिसमें आप नॉमिनी ऐड करना चाहते हैं।
- यहां पर Nominee की सभी जानकारी दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके अलावा आप चाहे तो बैंक की शाखा में जाकर भी नॉमिनी ऐड करवा सकते हैं।